ramcharitmanas

मुंबई के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेहरनडोर्फ स्वदेश लौटे

Webdunia
सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (22:28 IST)
मुंबई। मुंबई इंडियंस के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पूर्व राष्ट्रीय टीम के शिविर से जुड़ने के लिए स्वदेश रवाना हो गए हैं।
 
पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक और मैच खेलने के बाद रवाना होंगे जबकि मार्कस स्टोइनिस भी 2 मई से शुरू होने वाले शिविर के लिए स्वदेश लौटेंगे।
 
बेहरनडोर्फ ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की श्रृंखला समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। उन्होंने ट्वीट करके स्वदेश लौटने की घोषणा की। यह तेज गेंदबाज 5 आईपीएल मैचों में खेला था जिसमें उन्होंने 165 रन देकर 5 विकेट लिए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख