suvichar
✕

अंडर- 19 क्रिकेट टीम पर होगी पैसों की बरसात

Webdunia
मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (15:59 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईसीसी अंडर-19 विश्वकप फाइनल में प्रवेश करने वाली युवा भारतीय टीम को नकद इनाम देगा।
 
           
बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड अंडर-19 क्रिकेट टीम को उनके आईसीसी टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत करेगी। 
 
भारत ने मंगलवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 203 रन बड़ी जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली, जहां वह तीन फरवरी को खिताब के लिये ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगा। भारत चौथी बार खिताब के लिए उतरेगा।
           
खन्ना ने राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन वाली युवा क्रिकेट टीम को बधाई दी और साथ ही कहा कि भारतीय बोर्ड इन खिलाड़ियों को नकद इनाम से पुरस्कृत करेगा। 
 
उन्होने कहा 'मैं राहुल द्रविड़ की पूरी टीम को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं। राहुल का इन युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अभूतपूर्व योगदान रहा है और उनकी कोचिंग के कारण ही इस तरह के खिलाड़ी तैयार हुए हैं।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख