Hanuman Chalisa

आईजेपीएल टी-20 जैसी लीग से दूर रहें खिलाड़ी : बीसीसीआई

Webdunia
सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (17:51 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि इंडियन जूनियर प्रीमियर लीग (आईजेपीएल) और जूनियर इंडियन प्लेयर लीग (जेआईपीएल) जैसी जूनियर लीग को उनकी मान्यता नहीं है और इस तरह के अस्वीकृत टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
आईजेपीएल टी-20 पिछले महीने 19 से 29 सितंबर तक दुबई में खेला गया था। बीसीसीआई ने यह भी साफ किया कि गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी ने भी अस्वीकृत आईजेपीएल टी-20 से अपना समर्थन वापस ले लिया।
 
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि हमें पता चला है कि आईजेपीएल और जेआईपीएल के नाम से कुछ टी-20 मैच, श्रृंखला, टूर्नामेंट या शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आपको ये सूचित किया जाता है कि आईजेपीएल और जेआईपीएल के नाम से होने वाली लीग को बीसीसीआई और आईपीएल न तो आयोजित कर रही है और न ही वे हमसे जुड़े हुए हैं। हमने उन्हें मान्यता भी नहीं दी है।
 
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई में पंजीकृत कोई भी खिलाड़ी अगर आईजेपीएल और जेआईपीएल जैसे लीग मैचों में हमारी सहमति के बिना जुडता है तो वह बीसीसीआई के नियमों और नियमनों की अवहेलना होगी तथा इस तरह के लीग का समर्थन करने वाले गौतम गंभीर, ऋषि धवन और पारस डोगरा जैसे खिलाड़ियों ने इससे अपना नाम वापस ले लिया है। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख