Publish Date: Fri, 19 Oct 2018 (13:01 IST)
Updated Date: Fri, 19 Oct 2018 (13:07 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।
चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि गुप्टिल के पास संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर रहने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से मार्टिन को चोट से उबरने में थोड़ा समय लगेगा।
अभी गर्मियों में काफी मैच खेले जाने हैं और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे दोबारा इस तरह की परेशानी से नहीं जूझें। गुप्टिल न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने वनडे में 42.99 और टी20 में 34.40 की औसत से रन बनाए हैं।