Publish Date: Sat, 10 Feb 2018 (23:50 IST)
Updated Date: Sat, 10 Feb 2018 (23:58 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को पांच ओवर बाकी रहते सात विकेट से हराकर त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला के तीन मैचों के बाद अपराजेय बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन पर रोक दिया।
तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने तीन विकेट लिए। इसके बाद जीत का लक्ष्य 14.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल (39) और डार्सी शार्ट (नाबाद 36) ने निर्णायक 65 रन की साझेदारी की।
आरोन फिंच ने सिर्फ पांच गेंद में 20 रन बनाए। अब ऑस्ट्रेलिया 21 फरवरी को त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन पर रोक दिया। (भाषा)