Publish Date: Thu, 02 Nov 2017 (12:40 IST)
Updated Date: Thu, 02 Nov 2017 (13:01 IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में 53 रन से हरा दिया। भारत ने टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को पहली बार हराया है। यह मैच टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण था। आशीष नेहरा का यह विदाई मैच था। सभी खिलाड़ी मैच जीत के साथ नेहरा को विदाई देना चाहते थे। आशीष नेहरा ने इस मैच में एक भी विकेट नहीं लिया, लेकिन उन्होंने एक ऐसी चीज की जिससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
यह वाकया हुआ नेहरा की फिल्डिंग के दौरान। नेहरा का अंदाज देखकर कॉमेंट्री कर रहे वीरेन्द्र सहवाग भी उत्साहित हो गए और विराट कोहली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसी के साथ आशीष नेहरा को शानदार विदाई दी गई।
जब टिम साउदी ने पीछे शॉट खेला वहां आशीष नेहरा क्षेत्ररक्षण कर रहे थे, गेंद उनसे काफी दूर थी। उन्होंने अपनी टांग गेंद की ओर बढ़ाई तभी उछलकर गेंद उनके हाथों में आ गई, यह नजारा देखकर कोहली भी काफी खुश हुए और उन्होंने और युवराज चहल ने ताली बजाकर उनकी हौसला अफजाई की।
(Video and photo courtesy: BCCI twitter)