Publish Date: Thu, 23 Nov 2017 (11:34 IST)
Updated Date: Thu, 23 Nov 2017 (11:37 IST)
ब्रिसबेन। एलेस्टेयर कुक का विकेट जल्दी गंवाने के बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के शुरुआती दिन लंच तक अपनी पारी को संभाला।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कुक सिर्फ दस गेंद खेल सके और तीसरे ओवर में मिशेल स्टार्क का शिकार हुए। उस समय स्कोर दो ही रन था।
इसके बाद मार्क स्टोनमैन और जेम्स विंस ने हालांकि लंच तक स्कोर एक विकेट पर 59 रन तक पहुंचाया। स्टोनमैन 25 और विंस 32 रन पर खेल रहे थे।