Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
मुंबई। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर को पांचवें जेवाई लेले अखिल भारतीय अंडर-19 आमंत्रण एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है।
टूर्नामेंट हालांकि बीसीसीआई की प्रतियोगिता नहीं है। यह 16 से 23 सितंबर के बीच वड़ोदरा में खेली जाएगी।
एमसीए सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सत्रह वर्षीय अर्जुन को टूर्नामेंट के लिए मुंबई की टीम में चुना गया है। मुंबई इस टूर्नामेंट में 18 सदस्यीय टीम भेज रहा है। (भाषा)