Hanuman Chalisa

अक्षर पटेल की टीम में वापसी, जडेजा बाहर

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (13:00 IST)
इंदौर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने शनिवार  को रवीन्द्र जडेजा को बाहर करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को टीम में शामिल  कर लिया। चेन्नई में सीरीज की शुरुआत से पहले ही पटेल के टखने में चोट लग गई थी।  इसके बाद चयनकर्ताओं ने उनकी जगह जडेजा को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी थी।
 
इंदौर एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 5 विकट से जीत हासिल कर भारत ने शनिवार को सीरीज  भी अपने नाम कर ली। चौथा वनडे बेंगलुरु में 28 सितंबर को खेला जाएगा। 1 अक्टूबर को  5वें एवं अंतिम एकदिवसीय मैच में दोनों टीमें नागपुर में भिड़ेंगी।
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- 
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडेय, केदार जाधव,  अजिंक्य रहाणे, महेन्द्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत  बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख