dharma sangrah
✕

अगर हम जीत गए होते तो मुझे खुशी होती : अकिला धनंजय

Webdunia
शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (15:01 IST)
पल्लेकेले। श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अकिला धनंजय ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने 6 विकेट पर संतोष व्यक्त किया लेकिन कहा कि उन्हें तब ज्यादा खुशी होती, अगर उनके प्रयास से टीम को जीत मिल गई होती।
 
धनंजय ने 54 रन देकर 6 विकेट चटकाए जिससे उन्होंने वनडे में पहली बार 5 विकेट हासिल किए। श्रीलंका को गुरुवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 3 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।
 
धनंजय ने कहा कि अगर हम मैच जीत जाते तो हमें खुशी होती। इस समय मैं काफी दुखी हूं। अगर हम जीत जाते तो मैं काफी खुश होता। इस स्पिनर ने भारतीय मध्यक्रम को ध्वस्त करते हुए महज 21 गेंदों में 11 रन देकर 6 विकेट हासिल कर लिए। उन्होंने 18वें ओवर में 3 विकेट झटके।
 
उन्होंने कहा कि मैं एक ऑफ स्पिनर हूं। विकेट चटकाने वाली गेंद लेग स्पिन और गुगली है। मैंने काफी ऑफ स्पिन लेती गेंदें डालीं। (श्रीलंका के स्पिन कोच) पियाल विजेतुंगा के साथ काफी काम किया और अगर मुझे वैरिएशन लेती गेंद फेंकनी होती तो पियाल मुझे ऐसा करने के लिए भी बताते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मैंने महसूस किया कि ऑफ स्पिन से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी इसलिए मैंने अपनी वैरिएशन गेंद फेंकने का फैसला किया। हमने बड़ा लक्ष्य भी नहीं दिया था इसलिए हमें विकेट चटकाने थे। मैंने काफी वैरिएशन वाली गेंदें फेंकीं और इसका फायदा भी हुआ। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख