sundarkand

एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम से रोहित को जगह, उमेश, जडेजा पहले टेस्ट से बाहर

Webdunia
बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (13:58 IST)
एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल में गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी जिसमें सीमित ओवर विशेषज्ञ रोहित शर्मा को जगह दी गई है जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बाहर रखा गया है।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्टों की सीरीज की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां एडिलेड ओवल में ही भारत की 12 सदस्यीय टीम घोषित की गई। वनडे टीम में उपकप्तान रोहित को बल्लेबाजी क्रम में जगह दी गई है जबकि जडेजा और उमेश को जगह नहीं मिली है। रोहित के अलावा हनुमा विहारी को भी अंतिम एकादश में जगह मिली है। 
 
टीम चयन से माना जा रहा है कि भारतीय टीम मजबूत बल्लेबाजी क्रम पर अधिक भरोसा कर रहा है और यही कारण है कि इस बार पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के सिद्धांत से हटकर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी टीम में जगह नहीं दी गई है और टीम में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एकमात्र स्पिनर हैं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख