Covid-19 के 4 नए मामले, न्यूजीलैंड में स्टेडियमों में दर्शकों की मौजूदगी पर लग सकती है पाबंदी

Webdunia
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (15:29 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में दर्शकों की मौजूदगी में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं पर नई पांबदी लगाई जा सकती है, क्योंकि आकलैंड में कोविड-19 के 4 नए मामले सामने आए हैं। न्यूजीलैंड में 102 दिन से सामुदायिक संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया था जिसके बाद ये संक्रमण के नए 4 मामले मिले हैं।
 
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने घोषणा की कि ऑकलैंड में बुधवार को 72 घंटे का 'लेवल थ्री' लॉकडाउन शुरू होगा जबकि बाकी जगह पर 3 दिन के लिए 'लेवल टू' का लॉकडाउन लगेगा। 'लेवल थ्री' में बड़ी खेल गतिविधियों पर पांबदी जबकि 'लेवल टू' में 100 लोगों के एकसाथ इकट्ठा होने पर रोक लगाई जाती है।
 
दोनों लॉकडाउन हफ्ते के अंत से पहले खत्म हो जाएंगे, जब सुपर रग्बी आटिरोआ में अंतिम दौर के मैच शुरू होंगे। ज्यादातर स्वास्थ्य विशेषज्ञों को उम्मीद है कि संक्रमण के मामले कहां से आए, इसकी जानकारी मिलने के बाद पांबदियां बढ़ाई जा सकती हैं।
 
आर्डर्न ने मंगलवार को घोषणा की थी कि दक्षिण ऑकलैंड में एक परिवार के 4 सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। यह परिवार हाल में विदेश की यात्रा करके नहीं आया है और उनका सीमा पर और क्वारंटाइन अधिकारियों से भी संपर्क नहीं है जिससे उनके संक्रमित होने के स्रोत का पता नहीं चल सका है।
 
पिछले 102 दिन में कोविड-19 संक्रमण के मामले केवल उन्हीं लोगों में मिले हैं, जो विदेश से लौटे हैं और क्वारंटाइन में रह रहे हैं। इससे न्यूजीलैंड में लोगों की दिनचर्या सामान्य हो गई। स्कूल, कार्यालय, रेस्तरां और बार खोल दिए गए, साथ ही खेल प्रशसंकों को खेल प्रतियोगिताओं को देखने की अनुमति भी दे दी गई जिसमें कोई भी संख्या की सीमा नहीं लगाई गई।
 
सुपर रग्बी के शुरुआती दौर के मैच के लिए रिकॉर्ड 40,000 से ज्यादा दर्शक पहुंचे। अगर 'लेवल थ्री' लॉकडाउन को बढ़ाया जाता है तो हफ्ते के अंत में रग्बी मैच खेला नहीं जाएगा। लेकिन 'लेवल टू' के दौरान दर्शकों के बिना मैच कराए जा सकते हैं। मंगलवार को न्यूजीलैंड रग्बी ने ट्वीट कर कहा कि वह इस समय सरकार की लॉकडाउन की घोषणा के बाद रग्बी पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर रहा है और न्यूजीलैंड रग्बी लगातार सरकार के सपंर्क में है और इस संबध में और अपडेट कल (बुधवार) को दिया जाएगा। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More