Publish Date: Wed, 06 Apr 2022 (17:30 IST)
Updated Date: Wed, 06 Apr 2022 (18:47 IST)
UPTET Result 2021 Date : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का रिजल्ट 8 अप्रैल को घोषित होगा। अभ्यर्थी updeled.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
खबरों के अनुसार, अनु सचिव शासन धर्मेन्द्र मिश्र ने बुधवार के अपने पत्र में UPTET की संशोधित उत्तरकुंजी गुरुवार को और परिणाम शुक्रवार को जारी करने की अनुमति सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को दे दी है।
अब विषय विशेषज्ञ रिपोर्ट के आधार पर, UPTET-2021 की संशोधित आंसर की 7 अप्रैल को घोषित की जाएगी और उसी आधार पर 8 अप्रैल को परिणाम भी घोषित होंगे।