UPSC ने सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए छात्रों को दी परीक्षा केंद्र बदलने की इजाजत

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (18:07 IST)
नई दिल्ली। संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) ने 4 अक्टूबर को होने वाली सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को उनका परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दे दी है।

यूपीएससी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 (भारतीय वन सेवा (आरंभिक) परीक्षा, 2020 सहित) के बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए और केंद्र बदलने के लिए उम्मीदवारों से मिले अनुरोध के बाद आयोग ने उन्हें केंद्र के बारे में संशोधित विकल्प सौंपे जाने का एक अवसर देने का फैसला किया है।

बयान में कहा गया कि इसके अलावा सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 और भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 के लिए केंद्र बदलने का भी विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर जाने और जरूरी होने पर उपरोक्त परीक्षा के लिए अपनी पसंद के केंद्र के बारे में विवरण मुहैया कराने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों के लिए केंद्र बदलने की विंडो दो चरणों में संचालित होगी। आयोग की वेबसाइट पर 7-13 जुलाई तक और 20 से 24 जुलाई तक 2 चरणों में उम्मीदवार इसके लिए अनुरोध कर पाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

12वीं कॉमर्स के बाद शीर्ष अकाउंट्स और फाइनेंस कोर्सेस

रिटायर्ड मेजर जनरल से ठगे 2 करोड़ रुपए, साइबर अपराधियों ने इस तरह फैलाया जाल

MP Board 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से होंगी, टाइम टेबल जारी

CUET से प्रवेश के बाद बचीं सीटों के लिए विश्वविद्यालय ले सकते हैं परीक्षा : UGC

कैमरे के साथ फोटोग्राफी में बनाएं ग्लैमरस करियर

अगला लेख
More