2022-23 से प्रभावी होंगे 1 वर्षीय MLM पाठ्यक्रम रद्द करने के नियम : बीसीआई

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (00:50 IST)
नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम को रद्द करने संबंधी उसके (बीसीआई के) 2020 के नियमों को अकादमिक सत्र 2022-2023 से लागू करने का प्रस्ताव है।

प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह दलील दी गई। पीठ इस विषय पर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जिनमें एक याचिका नेशनल लॉ यूनिवसिर्टीज (एनएलयू) ने दायर की थी।एनएलयू ने बीसीआई के इस संबंध बीसीआई विधिक शिक्षा नियम, 2020 को चुनौती दी है।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के निर्देशों पर वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने हमारे समक्ष पेश होते हुए कहा कि ये नियम अकादमिक सत्र 2022-23 से प्रभावी किए जाएंगे। पीठ के सदस्यों में न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रण्यन भी शामिल हैं।
ALSO READ: मराठा आरक्षण : याचिकाओं पर 8 मार्च से सुनवाई शुरू करेगा उच्चतम न्यायालय
पीठ ने बीसीआई और अन्य को नोटिस जारी कर चार हफ्तों के अंदर उनका जवाब भी मांगा है। एनएलयू ने अपनी याचिका के जरिए 2020 के नियमों को रद्द करने का अनुरोध किया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

CBSE Toppers List नहीं होगी जारी, टॉप 0.1 प्रतिशत छात्रों को दिए जाएंगे Certificate, जानिए क्या है कारण

इस आसान फ़ॉर्मूले से याद करें विश्व के 7 बड़े देश, 1 बार याद कर लिया तो जिंदगी भर नहीं भूलेंगे

CBSE 10th, 12th Result 2025 : सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

WBCHSE HS 12th Result : बंगाल में 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कितने फीसदी छात्र हुए उत्तीर्ण

अगला लेख