sawan somwar

NEET 2019 Exam का परिणाम घोषित

Webdunia
बुधवार, 5 जून 2019 (17:23 IST)
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को NEET 2019 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। राजस्थान के नलिन खंडेलवाल पहले, जबकि दिल्ली के भाविक बंसल दूसरे स्थान पर रहे। मध्यप्रदेश के राघव दुबे ने दसवां स्थान हासिल किया।
 
पहले स्थान पर रहे नलिन ने 720 में से 701 अंक हासिल किए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाविक ने 700 अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि  नीट 2019 की परीक्षा 14,10,754 उम्मीदवारों ने दी थी।
 
टॉप रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहे अक्षत कौशिक यूपी के हैं। लड़कियों में माधुरी रेड्‍डी शीर्ष स्थान पर रहीं। हालांकि ऑल इंडिया रैंकिंग में माधुरी को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।
 
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट NTA ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर देख सकते हैं। 2019 में मध्यप्रदेश से 53391 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इसमें से 26773 ने क्वालिफाई किया।
 
टॉपर नलिन ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे रोज 8 घंटे पढ़ाई करते थे। अपनी सफलता के लिए नलिन ने अपने शिक्षको को भी धन्यवाद दिया।

इनके अलावा टॉप 10 में स्वस्तिक भाटिया चौथे, अनंत जैन पांचवें, सार्थक राघवेन्द्र भट छठे, ध्रुव कुशवाहा आठवें और मिहिर राय 9वें स्थान पर रहे।
 
एनटीए के मुताबिक 79.31% परीक्षार्थी अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 11.84 फीसदी हिन्दी एवं 8.86 प्रतिशत छात्रों ने क्षेत्रीय भाषाओं को परीक्षा का माध्यम बनाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख