Jobs : यहां निकलने वाली हैं 1000 से ज्यादा वेकेंसियां

Webdunia
बुधवार, 18 अगस्त 2021 (16:23 IST)
नई दिल्ली। झारखंड इनोवेशन लैब द्वारा चयनित एड-टेक स्टार्टअप बेसिकफर्स्ट ने आज अपने विकास को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष के अंत तक 1000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है।
ALSO READ: BJP की 'जन आशीर्वाद यात्रा' तीसरी लहर का निमंत्रण: संजय राउत
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अपने तीसरे वर्ष में स्टार्टअप मार्केटिंग, सेल, और तकनीकी प्रोफाइल में प्रतिभाओं को काम पर रखकर पूरे भारत में अपने संचालन को बढ़ाने के लिए तैयार है। स्टार्टअप लगातार विस्तार कर रहा है, छात्रों के लिए शिक्षा समाधानों को स्थानीय और निजीकृत करने के लिए टियर- 2 और उससे आगे के क्षेत्रों में लोगों की भर्ती पर जोर दे रहा है।

बेसिकफर्स्ट सेल प्रोफ़ाइल में 1000 से अधिक लोगों को अवसर प्रदान करेगा जबकि 100 से अधिक इंजीनियरों को किर्कलैंड, अमेरिका और बेंगलुरु में स्थित प्रौद्योगिकी टीम में शामिल किया जाएगा।
 
इसके अलावा स्टार्टअप का इरादा 100 से अधिक अवसरों के साथ अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर सहित विदेशी बाजारों में अपनी हायरिंग को बढ़ाने का है। इसके अलावा बेसिकफर्स्ट राज्य बोर्ड के छात्रों की मांग को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में ऑनलाइन कार्यक्रम देने के लिए योग्य शिक्षकों और संकाय सदस्यों को नियुक्त कर रहा है।
 
कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणधीर कुमार ने कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप ऑनलाइन शिक्षा के उपयोग में तेजी से वृद्धि हुई है। इसके मद्देनजर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव

अगला लेख
More