sundarkand

JEE Main 2020 : JEE Main के पैटर्न में हुआ बदलाव, अब 90 की बजाय होंगे सिर्फ 75 सवाल

Webdunia
बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (09:07 IST)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जनवरी 2020 (JEE Main 2020) के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। इस बार बदले हुए परीक्षा पैटर्न के आधार पर परीक्षा होगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बदले हुए परीक्षा पैटर्न के अनुसार अब 90 की बजाय सिर्फ 75 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। ये प्रश्न भौतिकी, रसायन शास्त्र और गणित तीनों के मिलाकर होंगे।

JEE MAIN 2019 परीक्षा में 30 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाते थे, लेकिन इसे JEE MAIN 2020 के पेपर में घटा दिया जाएगा। 30 मल्टीपल चॉइस सवाल गणित, केमिस्ट्री और फिजिक्स से पूछे जाते थे। अब 20 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे जबकि 5 सवालों के जवाब न्यूमेरिकल वैल्यू के रूप में देने होंगे। हालांकि पहले की तरह बी आर्क को छोड़कर सभी विषयों के पेपर कंप्यूटर आधारित ही होंगे।

इनमें सभी विषयों से 20 अंकों के वैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे, वहीं पांच-पांच अंकों के न्यूमेरिकल वैल्यू टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा एक सवाल के लिए चार अंक निर्धारित किए गए हैं।

घटे ओवरऑल अंक : एक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक अंक कट जाएगा। ऐसी स्थिति में छात्रों को उन्हीं प्रश्नों के उत्तर पहले देने के प्रयास करना होंगे, जिन प्रश्नों पर पूरा भरोसा हो। ओवरऑल अंक भी घटा दिए गए हैं। पहले 90 प्रश्नों के लिए 360 अंक निर्धारित थे। अब 75 प्रश्नों के लिए 300 अंक निर्धारित किए गए हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 25 होगी।

बदलाव की जानकारी JEE Main 2020 के इनफोर्मेशन बुलेटिन में दी गई है। बदले हुए पैटर्न की जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख