shiv chalisa

3 जुलाई को होगी JEE Advanced 2021 परीक्षाएं, Eligibility क्राइटेरिया में हुआ बड़ा बदलाव

Webdunia
गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (18:50 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने जेईई एडवांस (JEE Advanced 2021) परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा 3 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी।

गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में बैचलर डिग्री में एडमिशन के लिए योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria) की भी घोषणा की। निशंक ने बताया कि इस बार आईआईटी में दाखिले के लिए 75 प्रतिशत अंकों का मानदंड खत्म कर दिया है।

पोखरियाल ने इससे पहले ट्वीट कर बताया था कि वे शाम 6 बजे जेईई एडवांस की परीक्षा की तारीख और आईआईटी में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए योग्यता मानदंड के बारे में बताएंगे। केंद्रीय मंत्री जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा की तारीखों का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।

जेईई एडवांस्ड 2021 परीक्षा को इस साल आईआईटी खड़गपुर आयोजित कराएगा। पिछले वर्ष इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली ने कराया था। इसमें करीब 2.45 लाख छात्रों ने क्वालिफाई किया था। कोरोना की वजह से इस बार परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

<

Announcing the eligibility criteria for admission in #IITs & the date of #JEE Advanced. @SanjayDhotreMP @EduMinOfIndia @mygovindia @PIB_India @MIB_India @DDNewslive https://t.co/Pkuc1kbTuQ

— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) January 7, 2021 >जेईई एडवांस्ड की परीक्षा जेईई मेन के रिजल्ट के कुछ सप्ताह बाद आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जेईई एडवांस परीक्षा की रैंकिंग के आधार पर आईआईटी में बैचलर डिग्री कोर्स में एडमिशन दिया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण कई महीनों तक स्कूल बंद रहे।

इस कारण सीबीएसई समेत कई केंद्रीय और राज्यों के बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए सिलेबस में 30 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। इसके अलावा जेईई की तैयारी कर चुके छात्र भी इस बार कोरोना की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए शिक्षा मंत्री से रियायत की मांग कर रहे हैं। इन सबको देखते हुए शिक्षा मंत्री ने एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में बदलाव किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

rbi bank assistant vacancy : आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? कौन इसमें अप्लाई कर सकता है? ये भी जान लें

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

अगला लेख