Government jobs : 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, सैलरी हजारों में, ऐसे करें आवेदन

Webdunia
मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (08:42 IST)
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा अवसर है। आइए हम आपको बताते हैं कहां निकली हैं ये बंपर नौकरियां। हरियाणा में विभिन्न विभागों में ग्रुप डी की 18216 पदों के लिए हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या- 4/2018 के तहत इन पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। 
 
कितने हैं पद : 18216 पदों में 8312 पद सामान्य, 4245 पद अनुसूचित जाति, 3345 पद बीसीए, 2316 पद बीसीबी के लिए आरक्षित हैं।
 
कब तक कर सकते हैं आवेदन : इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक 19 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 21 सितंबर तक फीस जमा करवाने की प्रक्रिया चलेगी।
 
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन के लिए अधिकृत बोर्ड से दसवीं पास होना बहुत जरूरी है। आवेदक की उम्र 18 से 42 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा में छूट हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार होगी।
 
ऐसे होगा चयन : 90 अंकों की लिखित परीक्षा होगा। सभी दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन की जाएगी। मेरिट के आधार पर पास उम्मीदवारों को चुना जाएगा।
 
वेतनमान : इन पदों के लिए 16900-53500+ पे बैंड लागू होगा।

इतना लगेगा शुल्क : कैटेगरी-1 में महिला और पुरुषों के लिए 100 रुपए। हरियाणा की महिलाओं के 50 रुपए। एससी और बीसी उम्मीदवारों के लिए पुरुषों के लिए 50 रुपए और महिलाओं के लिए 25 रुपए शुल्क।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव

अगला लेख
More