सरकारी नौकरियों की भरमार, केंद्र और राज्य सरकार के पास खाली पड़े हैं लाखों पद

Webdunia
रविवार, 5 अगस्त 2018 (11:16 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने संसद में जानकारी है कि केंद्र और राज्य सरकारों के पास नौकरियों के करीब 24 लाख पद खाली पड़े हैं। विपक्ष सरकार पर लगातार नौकरियों के कमी के आरोप लगाता रहा है। राज्यसभा में 8 फरवरी को एक सवाल के जवाब से पता चला कि 10 लाख अध्यापकों के पद, जिसमें 9 लाख प्राथमिक और 1.1 लाख माध्यमिक विद्यालयों में पद खाली पड़े हैं।
 
केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित सर्वशिक्षा अभियान जो राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को शिक्षा के अधिकार के तहत पर्याप्त मात्रा में अध्यापक मुहैया करवाता है, उसमें ढेर सारे पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा पुलिस बल में 5.4 लाख से ज्यादा नौकरियां हैं जिन्हें कि भरा जाना बाकी है। 27 मार्च को लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब के आधार पर पूरे देश में 4.4 लाख पुलिस के सिविल और जिला स्तर पर पद खाली पड़े हैं।
 
तीसरे नंबर पर भारतीय रेलवे है जिसमें 2.5 लाख पदों पर भर्तियां होना बाकी है। भारत एक ऐसा देश हैं जहां न्यायालयों पर अतिरिक्त भार है। इसी वजह से करोड़ों मामले कोर्ट में लंबित हैं। इसका कारण न्यायिक व्यवस्था में 5,800 पदों का खाली होना भी है। रक्षा सेवाओं और अर्द्धसैनिक बलों में 1.2 लाख खाली पदों पर भर्तियां होना है। फरवरी तक सरकार ने केवल 89,000 पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

12वीं कॉमर्स के बाद शीर्ष अकाउंट्स और फाइनेंस कोर्सेस

रिटायर्ड मेजर जनरल से ठगे 2 करोड़ रुपए, साइबर अपराधियों ने इस तरह फैलाया जाल

MP Board 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से होंगी, टाइम टेबल जारी

CUET से प्रवेश के बाद बचीं सीटों के लिए विश्वविद्यालय ले सकते हैं परीक्षा : UGC

कैमरे के साथ फोटोग्राफी में बनाएं ग्लैमरस करियर

अगला लेख
More