क्यों सस्ता हो रहा है सोना, क्या यह है गोल्ड खरीदने का सही समय...

Webdunia
मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (12:19 IST)
मुंबई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते देश की आर्थिक राजधानी में जेवराती सोने 1028 रुपए और चांदी में 2541 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। आम लोगों की धारणा और बाजार में सोने के गिरते दामों को देखते हुए हमने विशेषज्ञों से यह जानने का प्रयास किया कि सोना चांदी क्यों सस्ता हो रहा है? क्या यह गोल्ड खरीदने का सही समय है? 
 
मुंबई में सराफा बाजार में सोमवार को सोना 46753 और चांदी 64186 पर बंद हुआ। बीते 40 दिनों में यह सोने के सबसे कम दाम है जबकि चांदी में भी पिछले 126 दिनों की यह सबसे कम कीमत है।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर की मजबूती, शेयर बाजार में तेजी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट के सोने के दाम लगातार गिर रहे हैं। आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में और भी गिरावट की संभावना है। बहरहाल बाजार की गिरावट से आम लोगों की सालों से चली आ रही यह धारणा भी मजबूत हुई है कि श्रावण मास में सोना सस्ता रहता है।
 
आमतौर पर बारिश के 4 माह सराफा बाजार में रौनक अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहती है। इन दिनों आभूषण खरीदने वाले बाजार से दूरी बनाकर रखते हैं। वे इसके लिए त्योहारी सीजन और वैवाहिक का इंतजार करते हैं। 
 
कमोडिटी बाजार से जुड़े योगेश बागौरा के अनुसार, कमोडिटी बाजार में 1 जुलाई को चांदी 69,482 थी जबकि आज यह 63120 पर है। इस तरह 40 दिनों में इसमें अब तक 6300 से अधिक गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह MCX पर सोना में भी गिरावट दिख रही है। 
 
बागौरा ने बताया कि अमेरिका के पैरोल और जॉब की डाटा रिपोर्ट से वहां की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि दोनों धातुओं में आने वाले समय में गिरावट जारी रहेगी। चांदी गिरकर 58000 से 60000 तक पहुंच सकती है वही सोना 45000 से 45500 की रेंज में बना रहेगा। 
 
सराफा बाजार विशेषज्ञ जीतू सोनी ने बताया कि आने वाले समय में सोना और टूटने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेशकों के बढ़ते रुझान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव गिरने से यहां भी मंदी का दौर जारी रहेगा। MCX पर सोना आज 46000 रुपए के करीब चल रहा है। कुछ ही दिनों में यहा 43000-44000 रुपए तक पहुंच सकता है।
 
बहरहाल कहा जा सकता है कि अगर कोई व्यक्ति शौकिया तौर पर गहने खरीदना चाहता है या इसमें निवेश का इच्छुक है तो यह समय उसके लिए बेहतर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More