Publish Date: Fri, 06 Aug 2021 (16:50 IST)
Updated Date: Fri, 06 Aug 2021 (16:51 IST)
नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 86 रुपए की गिरावट के साथ 47,517 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 86 रुपए यानी 0.18 प्रतिशत की हानि के साथ 47,517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,051 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,801.70 डॉलर प्रति औंस रह गई।
webdunia
Publish Date: Fri, 06 Aug 2021 (16:50 IST)
Updated Date: Fri, 06 Aug 2021 (16:51 IST)