Publish Date: Fri, 10 Nov 2017 (23:04 IST)
Updated Date: Fri, 10 Nov 2017 (23:06 IST)
नई दिल्ली। रीयल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने शुक्रवार को कहा कि उसकी 11 परियोजनाओं में अपार्टमेंट खरीदने वालों को 3.99 प्रतिशत पर आवास ऋण उपलब्ध कराने के लिए उसने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के साथ भागीदारी की।
वर्तमान में आवास ऋण की दरें करीब 8.5 प्रतिशत है। टाटा हाउसिंग ने आज इंडियाबुल्स होम लोन्स के साथ मिलकर 'मोनेटाइज इंडिया' अभियान की शुरुआत की।
कंपनी ने बयान में कहा कि इस अभियान में घर खरीदने वालों को 3.99 प्रतिशत की आवास ऋण दर के साथ टाटा हाउसिंग संपत्ति का मालिक बनने का मौका मिलता है। आवास ऋण की यह विशेष दर केवल पहले पांच सालों के लिए मान्य होगी।
यह योजना आज से 12 दिसंबर 2017 तक सात शहरों में टाटा हाउसिंग द्वारा 11 परियोजनाओं में वैध रहेगी। (भाषा)