ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना वायदा में मामूली गिरावट

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते वायदा बाजार में सोमवार को सोना 0.05 प्रतिशत गिरकर 45,789 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। इस दौरान विदेश से कमजोर रुख के बाद प्रतिभागियों ने बिकवाली की।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 23 रुपए या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,789 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।
 
इसी तरह अगस्त डिलीवरी के लिए सोना 49 रुपए या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,008 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.42 प्रतिशत गिरकर 1,706.70 डॉलर प्रति औंस पर था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेन में यात्रा करने के नए नियम, केवल यह लोग ही कर सकेंगे रेल में सफर...