Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

त्योहारों पर तोहफा, कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

हमें फॉलो करें petrol and diesel
, शनिवार, 3 नवंबर 2018 (11:07 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते भारतीय बाजार में शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए।


चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 18 से 20 पैसे और डीजल 11 से 15 पैसे सस्ता हुआ। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे घटकर 78.99 रुपए और डीजल 11 पैसे कम होकर 73.53 रुपए प्रति लीटर रह गया।

मुंबई में शनिवार को दोनों ईंधन के दाम क्रमशः 84.49 रुपए और 77.06 रुपए प्रति लीटर रह गए। दो अन्य बड़े महानगरों कोलकाता में पेट्रोल के दाम 80.89 रुपए और चेन्नई में 82.06 रुपए प्रति लीटर रहे। डीजल की कीमत क्रमशः 75.39 रुपए और 77.73 रुपए प्रति लीटर रह गई। राजधानी से सटे नोएडा में दोनों ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम रहने से वहां दिल्ली की तुलना में दाम कम हैं। यहां पेट्रोल 77.14 रुपए और डीजल 71.80 रुपए प्रति लीटर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां बनने के बाद बेटे के साथ नजर आईं सानिया, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल