Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

PNB की अडाणी समूह से संबंधित गतिविधियों पर करीबी नजर, 7 हजार करोड़ का कर्ज दिया है बैंक ने

हमें फॉलो करें PNB की अडाणी समूह से संबंधित गतिविधियों पर करीबी नजर, 7 हजार करोड़ का कर्ज दिया है बैंक ने
, सोमवार, 30 जनवरी 2023 (19:28 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सोमवार को कहा कि अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी के गंभीर आरोप लगाने के बाद अडाणी समूह पर वह करीब से नजर बनाए हुए है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पीएनबी ने अडाणी समूह पर लगभग 7,000 करोड़ रुपए का कर्ज दिया हुआ है जिसमें से 2,500 करोड़ रुपए हवाई अड्डा व्यापार से संबंधित हैं।
 
पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) अतुल कुमार गोयल ने तिमाही परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि हमने जो भी कर्ज दिया है, वह नकदी में है। कुल कर्ज में 42 करोड़ रुपए का निवेश और शेष कर्ज है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि बैंक के आकार के अनुपात में बैंक का निवेश बहुत ज्यादा नहीं है। हम आगामी समय में (अडाणी समूह की) गतिविधियों पर बारीक नजर रख रहे हैं।
 
अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर खुलेतौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इस रिपोर्ट के बाद समूह को लगभग 70 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। अडाणी समूह ने हालांकि सभी आरोपों को खारिज करते हुए शोध कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाओमी ग्लोबल के उपाध्यक्ष मनु जैन ने इस्तीफा दिया