dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज स्थि​र रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Advertiesment
PetrolDiesel
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसारराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 92.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल का मूल्य 83.51 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा।

 
तेल विपणन कंपनियों ने 04 मई से अब तक 10 दिन कीमतों में वृद्धि की है जबकि छह दिन दाम स्थिर रखे हैं। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.45 रुपए और डीजल 2.78 रुपए महंगा हो चुका है। अन्य स्थानों पर भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई में पेट्रोल 99.14 रुपए, चेन्नई में 94.54 रुपए और कोलकाता में 92.92 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।
 
डीजल की कीमत मुंबई में 90.71 रुपए, चेन्नई में 88.34 रुपए और कोलकाता में 86.35 रुपए प्रति लीटर रही।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना की दूसरे लहर में उड़ानों पर पड़ा बुरा असर, यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट