Petrol Diesel update: लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम , जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Webdunia
गुरुवार, 3 जून 2021 (09:05 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ।  अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार को  पेट्रोल 94.49 रुपए और डीजल 85.38 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा।

ALSO READ: स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
 
गत 4 मई से अब तक 17 दिन इनके दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 14 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.09 रुपए तथा डीजल 4.65 रुपए महंगा हो चुका है। अन्य महानगरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के मूल्य अपरिवर्तित रहे।
 
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 100.72 रुपए, 94.50 रुपए और 95.99 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। 1 लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 92.69 रुपए, चेन्नई में 90.12 रुपए और कोलकाता में 88.23 रुपए रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी के CM योगी पर लगाए आरोप

Share Market Today: शेयर बाजार में आई मामूली गिरावट, Sensex 29 और Nifty 14 अंक गिरा

AAP के पूर्व मंत्री की बढ़ी मुसीबत, चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को दी इजाजत

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग

इंदौर में मीडिया हाउस मालिक और रियल स्‍टेट कारोबारियों के यहां Income tax की छापेमार कार्रवाई

अगला लेख
More