रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने रचा इतिहास, पहुंचा 2000 रुपए के पार

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (19:48 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने बुधवार को कामकाज के दौरान इतिहास रचते हुए 2000 रुपए की कीमत को पार कर 2010 रुपए का रिकॉर्ड भाव छूआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूरी तरह कर्जमुक्त होने और जियो प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक और गूगल जैसी दिग्गजों के मोटा निवेश करने से शेयर छंलाग लगा रहा है।

हालांकि 15 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम के बाद शेयर को कुछ झटका लगा था, किंतु वह इससे जल्दी ही उबर गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज विश्व की 50 प्रमुख कंपनियों में अपनी स्थिति और मजबूत किया है।
 
आज बीएसई में कारोबार की शुरूआत में रिलायंस का शेयर कल के 1971.85 रुपए की तुलना में 1980.05 रुपए पर खुला। दोपहर के कामकाज में शेयर 2010 रुपए तक चढ़ा। इस स्तर पर रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 12.70 लाख करोड़ रुपए को छू गया। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस का शेयर मार्च में 867.82 रुपए तक लुढ़क गया था। आज के कारोबार के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज का अधिकतम प्राइस बैंड 2169 रुपए और निम्नतम 1774.90 रुपए तय किया गया था।
 
कारोबार के दौरान आज रिलायंस का शेयर बीएसई में नीचे में 1960 रुपए तक गिरने के बाद सत्र की समाप्ति पर 32.25 रुपए अर्थात 1.64 प्रतिशत की छंलाग से पहली बार 2000 रुपए के ऊपर 2004.10 रुपए पर बंद हुआ।
 
ALSO READ: मुकेश अंबानी बने विश्व के पांचवें सबसे धनवान व्यक्ति, फोर्ब्स की टॉप 10 सूची में अकेले एशियाई कारोबारी
 
शेयर बाजार में हालांकि आज पांच दिन बाद 37871.52 अंक पर 58.82 अंक अर्थात 0.16 प्रतिशत की गिरावट रही। कारोबार की समाप्ति पर आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1270480.06 लाख करोड़ रुपए था।  एनएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव 2004 रुपए पर 32.45 रुपए अर्थात 1.65 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।
 
रिलायंस का आंशिक भुगतान वाले राईट इश्यू के शेयर का भाव आज 2.2 प्रतिशत बढ़कर 1106.6 रुपए और इसका बाजार पूंजीकरण 46765 करोड़ रुपए रहा और इसे मिलाकर कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण फिर 13 लाख करोड़ रुपए को पार कर 1317245 लाख करोड़ रुपए हो गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर में ब्लास्ट, भारत में क्‍यों है दहशत?

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने चलाया क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा वीडियो

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

अगला लेख
More