मुकेश अंबानी टॉप 100 ग्लोबल थिंकर्स की लिस्ट में शामिल

Webdunia
बुधवार, 16 जनवरी 2019 (16:49 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने फॉरेन पॉलिसी मैगजीन की 2019 की वार्षिक सूची में जगह बनाई है। उन्हें टॉप 100 ग्लोबल थिंकर्स में शामिल किया गया है।
 
मैगजीन के अनुसार भारत में इंटरनेट क्रांति को आगे बढ़ाने में मुकेश अंबानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अंबानी ने पिछले साल चीन के उद्योगपति जैक मा को पीछे छोड़कर सबसे अमीर एशियाई का तमगा हासिल किया था। उस समय उनकी संपत्ति 44.3 अरब डॉलर थी।
 
मैगजीन के मुताबिक वैसे तो अंबानी ने ऑइल, गैस और रिटेल सेक्टर से संपदा बनाई है लेकिन उनकी रिलायंस जियो ने देश में सबसे ज्यादा असर डाला है। शुरू में डाटा और वॉइस सेवाएं मुफ्त देने से जियो ने आसानी से 10 करोड़ ग्राहक जुटा लिए। अपनी नई दूरसंचार कंपनी जियो के माध्यम से वे भारत पर सबसे बड़ा प्रभाव डालने जा रहे हैं।
 
वेबसाइट पर आगे कहा गया है कि जियो के लॉन्च के बाद पहले छ: महीनों के लिए सेल्यूलर डेटा और वॉयस मुफ्त देकर अंबानी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को स्मार्टफोन इंटरनेट क्रांति से जोड़ चुके हैं। अंबानी की योजना का अगला चरण डिजिटल हवाई तरंगों का उपयोग करते हुए कंटेट और लाइफस्टाइल उत्पाद बेचना है और गूगल-फेसबुक से प्रतिस्पर्धा करना है।
 
इस सूची में शामिल अन्य प्रमुख हस्तियों में अलीबाबा के सह-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड, यूरोपीय प्रतिस्पर्धा आयुक्त मार्ग्रेथ वेस्टेगर और लेखक और टीवी होस्ट फरीद जकारिया शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख