Gold ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी के दाम भी 1 लाख के पार

पिछले साल के 1 अप्रैल को 68,420 रुपए प्रति 10 ग्राम की तुलना में सोने में 23,730 रुपए यानी 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सोना 1,100 रुपए उछलकर 91,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (19:42 IST)
Gold Silver prices: विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में आई तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार (bullion marke)  में शुक्रवार को सोने (Gold) की कीमत 1,100 रुपए के उछाल के साथ 92,150 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 91,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
सोने की कीमत 1 साल में 23,730 रुपए बढ़ी : वित्त वर्ष 2024-25 में सोने की कीमतों में पिछले साल 1 अप्रैल को 68,420 रुपए प्रति 10 ग्राम की तुलना में 23,730 रुपए यानी 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रखते हुए 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपए उछलकर 91,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार बंद में यह 90,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।ALSO READ: Gold Rate : सोना एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर, इन कारणों से बढ़ रहे हैं दाम
 
सोने की कीमतों में तेजी जारी : एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी जारी है और शुक्रवार को इसने नया रिकॉर्ड बनाया। वैश्विक व्यापार युद्ध के बढ़ने और आर्थिक विकास पर इसके प्रभाव की आशंका से सोने में तेजी आई है। चांदी की कीमतों में 1,300 रुपए की तेजी आई और यह गुरुवार के बंद स्तर 1,01,700 रुपए प्रति किलोग्राम के मुकाबले 1,03,000 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गई। चांदी की कीमत 19 मार्च को 1,03,500 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं थी।
 
हाजिर सोना 3,086.08 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा : एलकेपी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि 2 अप्रैल से जवाबी शुल्क लागू होने के साथ व्यापार अनिश्चितता और बढ़ने की आशंका है। वैश्विक मोर्चे पर हाजिर सोना 3,086.08 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, कॉमेक्स सोना वायदा 3,124.40 डॉलर प्रति औंस के एक और उच्च स्तर पर पहुंच गया।ALSO READ: GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत
 
कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार कॉमेक्स सोना वायदा व्यापार युद्ध की बढ़ती चिंताओं के कारण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। राष्ट्रपति ट्रंप के वाहन आयात शुल्क और यूरोपीय संघ और कनाडा के खिलाफ शुल्क को लेकर चेतावनी ने सुरक्षित-निवेश की मांग को तेज कर दिया। ब्रोकरेज कंपनी ने एक परिपत्र में कहा कि वैश्विक स्तर पर तनाव और मजबूत केंद्रीय बैंक खरीद के कारण इस महीने सोने की कीमतों में लगभग 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।ALSO READ: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट
 
एशियाई कारोबार के घंटों में हाजिर चांदी 34.42 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। इसके अलावा कॉमेक्स चांदी वायदा 0.7 प्रतिशत बढ़कर 35.33 डॉलर प्रति औंस हो गया। कारोबारियों ने कहा कि इन शुल्कों से आर्थिक नतीजों पर बढ़ती अनिश्चितता बाजार में अस्थिरता को और बढ़ा रही है। शुल्कों से मुद्रास्फीति बढ़ने और वैश्विक आर्थिक वृद्धि सुस्त पड़ने की आशंका है। इससे कीमती धातु की मांग मजबूत होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है भारत, रक्षा मंत्री के बयान से मची खलबली

Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स

PoK में मची खलबली, एक्शन की आहट से घबराया पाकिस्तान, 42 लॉन्च पैड की पहचान, बिलों में छुपे आतंकी

कैमरे में कैद हुआ पहलगाम हमले का दिल दहलाने वाला मंजर, गोलियों की गड़गड़ाहट और खौफ में चीखते-भागते पर्यटक

पहलगाम का बदला, मई में हो सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध? सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार कर रही है मोदी सरकार

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस नेताओं का पीएम मोदी को पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

LIVE: कांग्रेस नेताओं का पीएम को पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, बारामूला, कुपवाड़ा, अखनूर सेक्टर में की गोलीबारी

संयुक्त राष्‍ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा, कहा आतंकवाद को पालता है पड़ोसी

अगला लेख
More