Jio-bp ने लॉन्च किया 20 प्रतिशत इथेनॉल मिक्स वाला पेट्रोल- E20, बनी भारत की पहली कंपनी

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (19:39 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस और बीपी के संयुक्त उद्यम जियो-बीपी ने आज E20 पेट्रोल को मार्केट में लॉन्च कर दिया। जैसा की नाम से ही जाहिर है E20 पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिक्स किया गया है। 20% इथेनॉल मिक्स पेट्रोल बाजार में उतारने वाली जियो-बीपी देश की पहली कंपनी है। E20 पेट्रोल अभी जियो-बीपी के चुनिंदा पेट्रोल पंप्स पर मिलेगा और और जल्द ही यह जियो-बीपी के सभी पंप्स पर उपलब्ध होगा। 
दरअसल, केंद्र सरकार देश की तेल आयात लागत को कम करने में जुटी है। ऊर्जा सुरक्षा, कम कार्बन उत्सर्जन, बेहतर वायु गुणवत्ता, आत्मनिर्भरता, पराली जैसी अवशेषों का उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिक्स करने के लिए गाइडलाइन जारी की थी। जियो-बीपी का E20 पेट्रोल देश की ऊर्जा सुरक्षा और सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप है। 
 
ईंधन और मोबिलिटी का भारतीय बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अगले 20 वर्षों तक इसके दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ईंधन बाजार होने की उम्मीद है। जियो-बीपी मोबिलिटी स्टेशनों को इस बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: CM पद की शपथ लेने से पहले मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचीं रेखा गुप्ता

विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए BJP के उम्मीदवार

दुग्ध ब्रांड सांची की नए सिरे से होगी ब्रांडिग, GIS के दौरान अमित शाह के सामने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से होगा समझौता

यूक्रेन युद्ध को सुलझाने में अमेरिका की भूमिका को लेकर क्या बोले जेलेंस्की के सलाहकार?

शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वादा, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में आएंगे 2500

अगला लेख
More