Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड में आईटी क्षेत्र में होगा 1000 करोड़ का निवेश

हमें फॉलो करें झारखंड में आईटी क्षेत्र में होगा 1000 करोड़ का निवेश
, शनिवार, 29 जुलाई 2017 (17:02 IST)
रांची। झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा है कि करीब 1000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) हब के रूप में स्थापित होने की दिशा में तेजी से अपने कदम बढ़ा रहा है। 
 
राजबाला ने शनिवार को नामकोम में नवनिर्मित सहकारिता भवन का जायजा लेने के दौरान 9 आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात के बाद कहा कि देश की 9 आईटी कंपनियां राज्य में करीब 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही हैं और आगामी सितंबर माह में सरकार उन्हें नामकोम के नवनिर्मित सहकारिता भवन में दफ्तर के लिए जगह उपलब्ध करा देगी। 
 
प्रदेश में इन कंपनियों के कार्यरत होने से कृषि, एवं तकनीक के क्षेत्र में राज्य के विकास को गति मिलेगी। सरकार की योजनाओं को आईटी टेक्नोलॉजी से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। 
 
मुख्य सचिव ने कहा कि झारखंड में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर माहौल बन रहा है, निवेशकों ने भी राज्य की औद्योगिक नीति को सराहा है। सुगमता व्यापार सूचकांक में भी राज्य में बेहतर काम हो रहा है। मोमेंटम झारखंड के आयोजन के बाद अब तक हजारों करोड़ रुपए के निवेश की दिशा में कई रोजगारपरक उद्योगों को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने श्रीलंका को 304 रनों से रौंदा