ईरान से कच्चे तेल के आयात में कटौती से अमेरिका की चांदी

Webdunia
गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (16:28 IST)
नई दिल्ली। भारत द्वारा ईरान से कच्चे तेल के आयात में कटौती का लाभ बीते माह अमेरिका को मिला। उसने जून में भारत को रिकॉर्ड कच्चा तेल निर्यात किया। अमेरिका ने अपने सभी सहयोगी देशों को कहा है कि वे नवंबर तक ईरान से अपना कच्चा तेल आयात बंद कर दें।

भारत ने भी अमेरिका की नसीहत मानते हुए ईरान से कच्चे तेल के आयात में कटौती शुरू कर दी है और इस कटौती की भरपाई वह अमेरिका से आयातित कच्चे तेल के माध्यम से पूरा कर रहा है। वेनेजुएला से भी भारत ने कच्चे तेल का आयात कम कर दिया है।

अमेरिकी प्रतिबंध, अपर्याप्त निवेश और कुप्रबंधन के कारण इस साल की पहली छमाही में वेनेजुएला से आयातित कच्चे तेल में 21 प्रतिशत की कमी आई है।
 
अमेरिका इस बीच कच्चे तेल का बहुत बड़ा निर्यातक देश बन गया है। उसने गत अप्रैल में 17.6 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का निर्यात किया। अमेरिकी उत्पादकों और कारोबारियों के मुताबिक इस माह तक अमेरिका डेढ़ करोड़ बैरल से अधिक कच्चा तेल भारत को निर्यात करेगा जबकि उसने पूरे 2017 के दौरान मात्र 80 लाख बैरल का निर्यात किया था।

तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के वित्त प्रमुख एके शर्मा के मुताबिक अमेरिकी से आयातित कच्चा तेल अपनी कम कीमत के कारण पसंदीदा बन रहा है और अगर चीन ने अमेरिका के आयातित कच्चे तेल पर टैरिफ लगाया तो इससे इसकी कीमतें और अधिक घटेंगी।


उल्लेखनीय है कि बीते माह तेल मंत्रालय ने तेल कंपनियों को ईरान से कच्चे तेल का आयात सीमित करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया था। जून में ईरान से तेल आयात में 16 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। भारत को तेल आपूर्ति करने वालों शीर्ष पांच आपूर्तिकर्ताओं में ईरान और वेनेजुएला शामिल हैं। ऐसी चर्चा है कि अमेरिकी प्रशासन अगले माह एक प्रतिनिधिमंडल भारत भेजने वाला है, जो ईरान पर प्रतिबंध और तेल के मुद्दे पर चर्चा करेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख