महंगाई की मार, आटे-दाल से लेकर टमाटर तक इन वस्तुओं के बढ़े दाम

Webdunia
बुधवार, 24 नवंबर 2021 (15:52 IST)
हैदराबाद। भारत में हर तरफ महंगाई तेजी से बढ़ती जा रही है। आटा-दाल से लेकर टमाटर तक कई चीजें महंगी हो गई है। अक्टूबर में भारत की रिटेल मुद्रास्फीति अक्टूबर में 5.3% से घटकर 4.4% हो गई, लेकिन ईंधन की कीमतें बढ़कर 13.6 फीसदी हो गईं।
 
फिच की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कुछ महीनों में मुद्रास्फीति का औसत 5.2% है, जो 2021 के पूर्वानुमान 5.5% से थोड़ा कम है। ऐसा नहीं है कि महंगाई की चपेट में सिर्फ भारत है।
 
महंगा हुआ आटा और तेल : कोरोना से पहले सरसों तेल का 15 किलो का डिब्बा 1200 रुपए में आता था। दिल्ली में अब यह 2800-3000 रुपए पर मिल रहा है। 50 किलो का आटा जो पहले 1000 रुपए का मिल रहा था, अब इसके दाम बढ़कर 2200-2500 रुपए का हो गए। 
 
लाल हुआ टमाटर : भारी बारिश की वजह से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ‍तमिलनाडु में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे। देखते ही देखते यहां टमाटर की कीमतें 100 रुपए के पार पहुंच गई।
 
गैस सिलेंडर के बढ़े दाम : 1 नवंबर को देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 268 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ा दिए थे। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 268 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़कर 2000.50 रुपए हो गई।
 
सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल : हालांकि नवंबर की शुरुआत में केंद्र सरकार और 22 से ज्यादा राज्य सरकारों द्वारा पेट्रोल-डीजल से टैक्स में कमी से लोगों को कुछ राहत भी मिली। सरकार द्वारा रणनीतिक भंडार से 50 लाख बैरल कच्चे तेल की निकासी के बाद इसके दाम और कम होने की संभावना है।
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Honda ने लॉन्च की Flex-Fuel से चलने वाली पहली बाइक CB300F, क्या है कीमत और फीचर्स

Chhattisgarh : त्रिशूल से दादी की हत्या कर खून शिवलिंग पर चढ़ाया और की आत्महत्या की कोशिश, अंधविश्वास का अजीब मामला

महाराष्‍ट्र में भाजपा की पहली सूची में 99 नाम, फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रत्याशी

एक्शन में RSS, हरियाणा फॉर्मूले से महाराष्‍ट्र में जीत की तैयारी

सभी देखें

नवीनतम

क्या दिल्ली ब्लास्ट के पीछे खालिस्तान का हाथ है, क्या कहती है ये रिपोर्ट?

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, 1 डॉक्टर सहित 6 मजदूरों की मौत

Andhra Pradesh : ज्यादा बच्चे पैदा करें, जानिए CM चन्द्रबाबू नायडू ने लोगों से क्यों की ऐसी अपील

MP में उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान, बुधनी से राजकुमार पटेल और विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा मैदान में

देशभर में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, सुहागिन महिलाओं ने चन्द्रमा देख खोला उपवास

अगला लेख
More