biodatamaker

थोक मुद्रास्फीति जुलाई महीने में तेजी से बढ़कर 1.88 प्रतिशत हुई

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2017 (15:56 IST)
नई दिल्ली। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के पहले महीने में कुछ जिंसों के दाम बढ़ने से थोक मुद्रास्फीति जुलाई में उछलकर 1.88 प्रतिशत पर पहुंच गई। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जून 2017 में 0.90 प्रतिशत थी, वहीं जुलाई 2016 में यह 0.63 प्रतिशत थी।
 
यहां सोमवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार खाद्य वस्तुओं की कीमत जुलाई में सालाना आधार पर 2.15 प्रतिशत बढ़ी, वहीं जून में कीमत में 3.47 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
 
सब्जियों की कीमत में जुलाई महीने में 21.95 प्रतिशत का उछाल आया जबकि जून में इसमें 21.16 प्रतिशत की गिरावट आई थी, हालांकि विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दर जुलाई में घटकर 2.18 प्रतिशत रही, जो जून में 2.27 प्रतिशत थी।
 
ईंधन और बिजली खंड में मुद्रास्फीति आलोच्य महीने में कम होकर 4.37 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने में 5.28 प्रतिशत थी। सब्जी के अलावा अंडा, मांस और मछली समेत खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर आलोच्य महीने में बढ़कर 3.30 प्रतिशत पहुंच गई। फलों की मुद्रास्फीति 2.71 प्रतिशत अनाज 0.63 प्रतिशत तथा धान की महंगाई दर 3.47 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
हालांकि आलू, दाल और प्याज के मूल्यों में क्रमश: 42.45 प्रतिशत, 32.56 प्रतिशत तथा प्याज में 9.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच मई की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मामूली रूप से बढ़कर 2.26 प्रतिशत हो गई जबकि पूर्व में इसके 2.17 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। देश में जीएसटी 1 जुलाई से लागू किया गया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

नवीनतम

महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन की बड़ी पहल, नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट

सेवा संकल्प अभियान से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएगी योगी सरकार

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

अगला लेख