अर्द्धकुंभ से पहले इलाहाबाद और बेंगलुरु के बीच इंडिगो की विमान सेवा

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (19:09 IST)
नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने प्रयाग में अगले साल के आरंभ में होने वाले अर्द्धकुंभ से पहले इलाहाबाद और बेंगलुरु के बीच सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
 
 
कंपनी ने सोमवार को बताया कि वह 15 नवंबर से इलाहाबाद और बेंगलुरु के बीच सेवा शुरू कर रही है। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी 6 दिन इस मार्ग पर उड़ान उपलब्ध होगी। आरंभिक किराया 3,620 रुपए रखा गया है। इस मार्ग का आवंटन क्षेत्रीय संपर्क योजना 'उड़ान' के दूसरे चरण में उसे किया गया था।
 
उत्तरप्रदेश में यह इंडिगो का चौथा गंतव्य होगा। इससे पहले वह लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर से उड़ानें शुरू कर चुकी है। कंपनी के मुख्य रणनीतिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने बताया कि इलाहाबाद उसके नेटवर्क में शामिल होने वाला 60वां गंतव्य होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

ये है इंदौर में रिटायर्ड प्रिंसिपल से 1 करोड़ 70 लाख की सायबर फ्रॉड की कहानी, अलर्ट करने पर भी नहीं माने

पंजाब सीएम मान का अन्य राज्यों को पानी देने से साफ इंकार

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, 4 CM दावेदारों समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्‍यमंत्री पद के लिए चला था नाम, मंत्री तो बन ही गए

कांग्रेस की वित्तीय बाजारों के अधिक पेशेवर विनियमन और SEBI में आमूलचूल बदलाव की मांग

अगला लेख
More