पुरुषों के अंडरवियर की बिक्री में गिरावट से क्या है मंदी का कनेक्शन...

Webdunia
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (13:28 IST)
पुरुषों की अंडरवियर की बिक्री में गिरावट ने आर्थिक विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में पुरुषों के अंडरवियर की बिक्री में 55 फीसदी की गिरावट आई है। लक्स, अमूल, रूपा आदि अंडरवियर बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस अर्थव्यवस्था के लिए बुरा संकेत माना जा रहा है। मंदी की आशंका को देखते हुए विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी के अनुमान को 8.7 फीसदी से घटा कर 7.5 फीसदी कर दिया है।
 
दिसंबर में समाप्त तिमाही में जॉकी, लक्स की पैरेंट कंपनी पेज इंडस्ट्रीज ने बिक्री में 55 प्रतिशत गिरावट की बात स्वीकार की थी, वहीं रूपा एंड कंपनी की बिक्री में भी 52 फीसदी की गिरावट आई। दोनों ही कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट का माहौल है। इस बात ने आर्थिक विशेषज्ञों को भी चिंता में डाल दिया है।
 
फेडरल रिजर्व के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का मानना है कि पुरुषों के अंडरवियर की बिक्री में गिरावट एक महत्वपूर्ण आर्थिक संकेत हैं। ग्रीनस्पैन का मानना है कि अंडरवियर पुरुषों का एक ऐसा वस्त्र है जिसे वास्तव में कोई नहीं देखता। इसलिए जब भी उनके पास पैसे की तंगी होती है, तो वे इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।
 
इसी तरह कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि मंदी के दौरान, लोग महंगी और गैर-जरूरी वस्तुओं पर खर्च में कटौती करते हैं। इसलिए महिलाओं की लिपस्टिक की बिक्री में गिरावट भी मंदी का संकेत देती है। 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में पुरुषों के अंडरवियर की बिक्री में 2007 से 2009 तक भारी मंदी के दौरान काफी गिरावट आई थी, उस समय दुनियाभर में मंदी का माहौल था लेकिन 2010 में अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ इनमें फिर से उछाल आ गया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More