हिंडनबर्ग की चेतावनी, अडाणी के बाद अब किसकी बारी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 10 अगस्त 2024 (12:40 IST)
Hindenburg : अमेरिकी शॉर्ट सेलर एवं निवेश शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में दावा किया कि भारत में कुछ बड़ा होने वाला है। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि अडाणी के बाद अब किसकी बारी है।
 
हिंडनबर्ग ने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया कि क्या होने वाला है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च किसी भारतीय कंपनी के बारे में एक बार फिर बड़ा खुलासा करने वाला है।
 
 
भारतीय पूंजी बाजार नियामक सेबी ने जुलाई 2024 में हिंडनबर्ग रिसर्च को अडाणी समूह के शेयरों पर दांव लगाने में उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
 
अमेरिकी कंपनी ने इस नोटिस को बेतुका और पूर्व-निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति के लिए गढ़ा गया बताया। उसने कहा कि यह कि भारत में सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने और डराने का प्रयास है।
 
क्या थे हिंडनबर्ग के अडाणी पर आरोप : 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर कई आरोप लगाए गए थे। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी ग्रुप पर स्टॉक मैनिपुलेशन का आरोप लगाया था। अडाणी ग्रुप पर फर्म मनी लाउंड्रिंग और अकाउंटिंग फ्रॉड के भी आरोप लगाए गए।
 
रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया था कि अदाणी ग्रुप की 7 कंपनियों के शेयर में 85 फीसदी तक की तेजी आई यानी स्कॉय रॉकेट वैल्यूएशन हुआ है। फर्म ने दावा किया था कि अदाणी ग्रुप पर 2.20 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।
Edited by : Nrapendra Gupta   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांद पर क्यों होती है भूकंपीय हलचल? क्या कहता है ISRO का विश्लेषण

जेल के कैदियों के आवेदन पत्र लिखने वाला बंदी कुलदीप बना 'लखपति'

यूपी में युवा उद्यमियों को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, CM योगी की बड़ी घोषणा

बम और बातचीत साथ नहीं चल सकते, जम्मू में अमित शाह ने कहा

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के साथ, खरगे बोले चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!

सभी देखें

नवीनतम

14 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, बालाघाट के जंगल में हुई मुठभेड़

हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ सकती है AAP, सीट बंटवारे पर कांग्रेस से नहीं बन रही बात

Manipur : उग्रवादियों के रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल, हाईअलर्ट पर सुरक्षाबल

पर्यावरण मंत्री यादव बोले- कुछ नुकसान के बावजूद प्रोजेक्ट चीता सफल रहा

Agni-4 Missile : भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, रेंज में होंगे चीन और पाकिस्‍तान

अगला लेख
More