sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

HDFC बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ में हुई वृद्धि, 19.6 प्रतिशत बढ़कर 6,659 करोड़ रुपए हुआ

Advertiesment
HDFC Bank
नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 19.6 प्रतिशत बढ़कर 6,658.62 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,568.16 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।
 
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आय बढ़कर 34,453.28 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 32,361.84 करोड़ रुपए रही थी।
 
संपत्ति के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां 30 जून को समाप्त तिमाही में घटकर 1.36 प्रतिशत रह गईं। मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए या डूबा कर्ज 13,773.46 करोड़ रुपए रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,768.95 करोड़ रुपए था।
 
इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 0.33 प्रतिशत या 3,279.96 करोड़ रुपए पर आ गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 0.43 प्रतिशत या 3,567.18 करोड़ रुपए था। हालांकि तिमाही के दौरान बैंक का डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए प्रावधान बढ़कर 3,891.52 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,613.66 करोड़ रुपए था।
 
एकीकृत आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 6,927.24 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,676.06 करोड़ रुपए था। तिमाही में बैंक की एकीकृत आय बढ़कर 36,698.59 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो 1 साल पहले 34,324.45 करोड़ रुपए रही थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को आर्चर का समर्थन करने की जरूरत : स्टोक्स