इकोनॉमी के लिए Good News, GST कलेक्शन ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े, 1,15,174 करोड़ का कलेक्शन

Webdunia
शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (17:23 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने शु्क्रवार को बताया कि दिसंबर में जीएसटी (GST) संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ, जो त्योहारी मांग और अर्थव्यवस्था में सुधार को दर्शाता है।
 
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दिसंबर 2020 में सकल जीएसटी राजस्व 1,15,174 करोड़ रुपये रहा, और वस्तु एवं सेवाकर (GST) लागू होने के बाद किसी भी महीने के मुकाबले यह सबसे अधिक है।
ALSO READ: भारत आज से UN की सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में शामिल, 2 वर्ष का कार्यकाल
बयान में कहा गया कि यह पिछले 21 महीनों में सबसे अधिक मासिक राजस्व वृद्धि है। यह महामारी के बाद तेज आर्थिक सुधार और जीएसटी चोरी और फर्जी बिल के खिलाफ चलाए गए देशव्यापी अभियान, और व्यवस्थागत बदलावों के चलते संभव हुआ।
ALSO READ: किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को नये साल से क्या उम्मीदें हैं?
नवंबर से 31 दिसंबर तक कुल 87 लाख जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किए गए। समीक्षाधीन महीने में आयातित वस्तुओं से राजस्व 27 प्रतिशत बढ़ा और घरेलू लेनदेन (आयात सेवाओं सहित) से राजस्व इससे पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 8 प्रतिशत अधिक रहा।
 
जीएसटी राजस्व में सुधार के हालिया रुझानों के अनुरूप राजस्व संग्रह ने लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार किया। दिसंबर 2020 में कुल राजस्व संग्रह दिसंबर 2019 के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक था।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में तीन जनवरी को शिवराज कैबिनेट का विस्तार,सिलावट-राजपूत फिर बनेंगे मंत्री
दिसंबर में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 21,365 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी संग्रह 27,804 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 57,426 करोड़ रुपए (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 27,050 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 8,550 करोड़ रुपए (आयात पर एकत्र 971 करोड़ रुपए सहित) रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

सभी देखें

नवीनतम

Indus Water Treaty : PM मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश जो पानी भारत का है, वह अब भारत के ही काम आएगा

महबूबा ने एलजी को पत्र लिखकर कहा, पहलगाम पर सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया मनमानी कार्रवाई जैसी

बेटियां बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

India-Pak Tension : पाकिस्तान बॉर्डर पर भारत का हवाई अभ्यास, आसमान में गरजेंगे राफेल, सुखोई और मिराज, NOTAM जारी

पहलगाम आतंकी हमले की खबर PM मोदी को थी, इसलिए रद्द किया जम्मू-कश्मीर का दौरा, खुफिया एजेंसियां क्यों हुईं फेल, खरगे ने उठाया सवाल

अगला लेख