Hanuman Chalisa

जीएसटी के लिए भरना पड़ सकता है मासिक रिटर्न

Webdunia
मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (19:44 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत हर महीने तीन रिटर्न भरने की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने का काम जारी है और सभी राज्य इसके लिए हर महीने एक रिटर्न भरने की व्यवस्था किए जाने पर सहमत हुए हैं। 
जीएसटी रिटर्न सरलीकरण के संबंध में गठित मंत्रियों के समूह की मंगलवार को यहां हुई बैठक में अधिकांश राज्यों ने जीएसटी के लिए एक ही मासिक रिटर्न का समर्थन किया। बैठक के बाद इस समूह के अध्यक्ष एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तथा वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रिटर्न सरलीकरण का काम जारी है और जीएसटी परिषद इस पर अंतिम निर्णय लेगी।
 
उन्होंने कहा कि महीने में एक ही रिटर्न भरने की व्यवस्था किए जाने पर एक राय बनी है। अब तक हर महीने तीन जीएसटी रिटर्न भरने की व्यवस्था है, लेकिन फिलहाल जीएसटीआर1 और जीएसटीआर2 को स्थगित रखा गया है। अभी जीएसटीआर 3बी के जरिये जीएसटी रिटर्न भरा जा रहा है और जब तक नई व्यवस्था को अंतिम रूप नहीं दे दिया जाता और इसके लिए नए फॉर्म नहीं आ जाते, तब तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
 
मोदी ने कहा कि जीएसटी रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (आरसीएम) पर अभी चर्चा जारी है और मई में होने वाली समूह की अगली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक सभी मॉडलों के बेहतर अंश को लेकर एक नया रिटर्न मॉडल बनाने पर सहमति बनी है, लेकिन अधिकांश राज्यों ने अस्थायी रिफंड क्रेडिट जारी रखने का पक्ष लिया है। इसके साथ ही कुछ राज्यों ने जीएसटी कर रिफंड की प्रक्रिया को सरल बनाने की वकालत की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

सभी देखें

नवीनतम

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

Surat Diamond Bourse : ऐसी इमारत बनाई है कि किसी को भी ईर्ष्या हो जाए : हर्ष संघवी

Pakistan की कोलकाता तक हमले की धमकी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जवाब- दुस्साहस का मिलेगा निर्णायक जवाब

सूरत मनपा चुनाव: 120 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पैनल तैयार, कई दिग्गजों के कटे टिकट

अगला लेख