अर्थव्यवस्था में सुधार से लगातार 9वें महीने GST संग्रह 11 प्रतिशत बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रहा

Webdunia
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (18:41 IST)
नई दिल्ली। देश में जीएसटी राजस्व अर्थव्यवस्था में सुधार से नवंबर महीने में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.46 लाख करोड़ रुपए रहा। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मुख्य रूप से उपभोक्ता खर्च बढ़ने और बेहतर अनुपालन से जीएसटी राजस्व बढ़ा है। यह लगातार 9वां महीना है, जब माल एवं सेवाकर (जीएसटी) राजस्व 1.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है।
 
हालांकि नवंबर में जीएसटी संग्रह अगस्त के बाद से सबसे कम रहा है। इससे पहले अक्टूबर में जीएसटी संग्रह त्योहरों में खर्च बढ़ने से 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा, जो दूसरा सर्वाधिक मासिक राजस्व है।
 
वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार सकल जीएसटी राजस्व संग्रह नवंबर महीने में 1,45,867 करोड़ रुपए रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 25,681 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी 32,651 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी 77,103 करोड़ रुपए (आयातित वस्तुओं पर प्राप्त 38,635 करोड़ रुपए समेत) और उपकर 10,433 करोड़ रुपए रहा। इसमें आयातित वस्तुओं से उपकर के रूप में मिले 817 करोड़ रुपए भी शामिल हैं।
 
बयान के अनुसार इस साल नवंबर महीने में जीएसटी राजस्व पिछले साल के समान महीने के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक रहा। नवंबर 2022 में यह 1,31,526 करोड़ रुपए था। केपीएमजी के पार्टनर (अप्रत्यक्ष कर) अभिषेक जैन ने कहा कि जीएसटी संग्रह बढ़ने में त्योहारी खरीद जारी रहने और साल के अंत में इनपुट टैक्स क्रेडिट का मिलान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 
एनए शाह एसोसिएट्स में पार्टनर (अप्रत्यक्ष कर) पराग मेहता ने कहा कि जीएसटी संग्रह बढ़ने का प्रमुख कारण त्योहार और शादियों का मौसम है। मेहता ने कहा कि रियल एस्टेट और वाहन बाजारों में बिक्री बढ़ी है। कुल मिलाकर उपभोक्ता खर्च बढ़ा है। इसके अलावा कर अधिकारी कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहे हैं।
 
आलोच्य महीने के दौरान आयातित वस्तुओं के आयात से राजस्व 20 प्रतिशत अधिक रहा, वहीं घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात समेत) से राजस्व सालाना आधार पर 8 प्रतिशत अधिक रहा। जीएसटी राजस्व अप्रैल महीने में रिकॉर्ड 1.68 लाख करोड़ रुपए के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। मई में यह 1.41 लाख करोड़ रुपए, जून में 1.45 लाख करोड़ रुपए, अगस्त में 1.44 लाख करोड़ रुपए, सितंबर में 1.48 लाख करोड़ रुपए और अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा था।
 
टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी में पार्टनर विवेक जालान ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में केंद्र सरकार के लिए जीएसटी राजस्व 7.8 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान रखा गया है। इसमें 6.6 लाख करोड़ रुपए केंद्रीय जीएसटी और 1.2 लाख करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति उपकर रहने का अनुमान है। इसका मतलब है कि जीएसटी संग्रह 14.4 लाख करोड़ रुपए के करीब रहेगा। नवंबर तक 11.91 लाख करोड़ रुपए पहले ही आ चुके हैं।
 
जालान ने कहा कि मोटे अनुमान के तौर पर अगले 4 महीनों में जीएसटी संग्रह 5 लाख करोड़ रुपए भी रहता है तो लक्ष्य से लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए अधिक होंगे, जो बजट अनुमान से 17 प्रतिशत ज्यादा होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More