Publish Date: Wed, 04 Oct 2017 (23:02 IST)
Updated Date: Wed, 04 Oct 2017 (23:06 IST)
नई दिल्ली। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपने स्मार्टफोन पिक्सल का नया संस्करण पिक्सल 2 व नया लैपटाप पिक्सलबुक आज बाजार में पेश किया।
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी ने इन उत्पादों को पेश किया। कंपनी के स्मार्टफोन पिक्सल के नए संस्करण पिक्सल 2 व पिक्सल 2 एक्सएल है, जिनका डिस्प्ले आकार क्रमश: 5 ईंच व छह ईंच का है।
इसके साथ ही गूगल ने ‘4 इन वन’ लैपटाप पिक्सलबुक बाजार में पेश किया है। इसकी मैमोरी 512 जीबी तक व रैम 16 जीबी तक होगी। इसी गूगल होम के दो नए संस्करण गूगल होम मिनी व गूगल होम मैक्स भी बाजार में पेश किए हैं। (भाषा)