चांदी 380 रुपए चमकी, सोना भी महंगा हुआ

Webdunia
शुक्रवार, 10 मई 2019 (15:14 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए चमककर 32 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 380 रुपए की छलांग लगाकर 38 हजार 600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर शुक्रवार को 1.12 डॉलर की बढ़त में 1,285.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.00 डॉलर चढ़कर 1,286.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका द्वारा चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पाद पर आयात शुल्क बढ़ाने से वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका एक बार फिर मंडराने लगी है, जिसे देखते हुए निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 14.78 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख
More