Hanuman Chalisa

सोना महंगा हुआ, चांदी में 300 रुपए की तेजी

Webdunia
शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (16:06 IST)
नई दिल्ली। त्योहारी मौसम से पहले जेवराती मांग आने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। सोना 200 रुपए चमककर 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 300 रुपए उछलकर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
वैश्विक बाजारों में गत दिवस की तेजी का असर भी शनिवार को स्थानीय स्तर पर दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर सोना हाजिर 4.30 डॉलर चढ़कर 10 महीने से ज्यादा 1,324.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.70 डॉलर की बढ़त में 1,329.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े आने से सोने को बल मिला है। शुक्रवार को जारी आंकड़े उम्मीद से कहीं कमजोर रहे। इससे हालांकि फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार प्रभावित होने की आशंका नहीं है। सप्ताहांत पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.21 डॉलर चमककर 17.70 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

फसल बीमा से लेकर दुर्घटना कल्याण तक, कल मिलेगा 'तोहफा'!, CM योगी लाभार्थियों को सौंपेंगे राशि

UP को 2 दिन में 2 बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, CM योगी की उपस्थिति में होगा आयोजन

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

डोनाल्ड ट्रंप को US Supreme Court का बड़ा झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी, भारत पर क्या पड़ेगा सीधा असर?

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

अगला लेख