Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डॉलर में तेजी से सोना 20 रुपए चढ़ा, चांदी 525 रुपए लुढ़की

हमें फॉलो करें डॉलर में तेजी से सोना 20 रुपए चढ़ा, चांदी 525 रुपए लुढ़की
, शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (16:19 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच डॉलर में रही तेजी के कारण घरेलू स्तर पर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 20 रुपए चढ़कर 39,440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा जबकि चांदी 525 रुपए लुढ़ककर 45,675 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी के बाद मुनाफावूसली हुई है जिससे कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है।
लंदन एवं न्यूयॉक से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर शुक्रवार को 5.85 डॉलर उतरकर 1,463.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.70 डॉलर गिरकर 1,469.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.13 डॉलर फिसलकर 16.84 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर टेस्ट में दूसरा दिन मयंक अग्रवाल के नाम, जड़ दिया दूसरा दोहरा शतक