Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच सुस्त पड़ी स्थानीय जेवराती मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 55 रुपए लुढ़ककर 32 हजार 945 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 200 रुपए सस्ती होकर 38 हजार 500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर 4.23 डॉलर चमककर 1,285.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के नरम पड़ने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर चमककर 14.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।