Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घटे सोने के भाव, चांदी चमकी

Advertiesment
Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली बाजार सर्राफा बाजार में आज सोना 100 रुपए टूटकर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि औद्योगिक में हल्के सुधार से चांदी 85 रुपए चमककर 39,385 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 4.60 डॉलर कमजोर पड़कर 1,321.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.6 डॉलर की गिरावट में 1,323.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 16.41 डॉलर प्रति औंस बोली गई। विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी बाजारों में अमेरिकी बांड के ब्याज दर में आई तेजी से पीली धातु दबाव में है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी पीली धातु की मांग कमजोर हुई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम मंदिर मॉडल पर अयोध्या स्टेशन के निर्माण में कुछ गलत नहीं : गोयल




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi